Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

बीते अगस्त माह में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही आप भी जानें।

*👉अपराध नियंत्रण / कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी-*  *👉37 गैंगस्टर के विरूद्ध विभिन्न थानों...

*👉अपराध नियंत्रण / कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी-*

 *👉37 गैंगस्टर के विरूद्ध विभिन्न थानों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 11 अभियोग पंजीकृत-*

*👉माह अगस्त में हुए 07 पुलिस मुठभेड़ में 15 शातिर अभियुक्त घायल/ गिरफ्तार*

*👉 पुरस्कार घोषित कुल 13 अभियुक्त गिरफ्तार*
*50 हजार रूपये के 04 इनामिया, 25 हजार रूपये के 09 इनामिया गिरफ्तार*

*👉19 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गुण्डा एक्ट की कार्यवाही-*

*👉पेशवर अपराधियों की सतर्क निगरानी हेतु माह अगस्त में खोली गई कुल 10 एचएस (हिस्ट्रीशीट)*
*👉आपरेशन कन्विक्शन के तहत मा0 न्यायालय द्वारा 04 अभियुक्त को 07 वर्ष से अधिक कारावास की सुनाई गई सजा**
 
 *👉यूपी-112 प्रतापगढ़ पीआरवी वाहनों का कम हुआ औसत रिस्पांस टाइम- माह अगस्त में 05.12 मिनट रहा औसत रिस्पांस टाइम*
*👉जनपद प्रतापगढ़ साइबर क्राइम थाना द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार 16 पीड़ित/पीड़िता के ₹ 2,94,684/- वापस कराये गए।*

*👉 थाना मानिकपुर के अन्तर्राज्यीय गैंगलीडर द्वारा आपराधिक कृत्य कारित करके अवैध स्रोतों से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति/ मकान, दुकान, मोटर साइकिल तथा बैंक खाता का मूल्य 1,49,56,939 (एक करोड़ उनचास लाख छप्पन हजार नौ सौ उनतालीस रुपये) को कुर्क किया गया*

*👉जनपद प्रतापगढ़ में शस्त्र दुरुपयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही – 03 अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित*

*👉प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जघन्य अपराधों में संल्पित अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत 87 प्रकरणों में अब तक कार्यवाही की जा चुकी है जो कि प्रदेश में सर्वाधिक (प्रथम स्थान) है।*

*👉 यातायात पुलिस प्रतापगढ़ द्वारा चेकिंग के दौरान 4906 वाहनों का चालान, 83 वाहनों को सीज किया गया तथा नो पार्किंग में खड़े 13 वाहनों को टोचन तथा 760 वाहनों का किया गया  नो- पार्किंग चालान*
*यातायात पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर 1293 वाहनों में लगाया गया रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप-*

*प्रतापगढ़ ।*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) श्री संजय राय एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है ।* 

*👉 कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर अन्तर्राज्यीय अभियुक्त राजेश मिश्रा के विरुद्ध धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 अन्तर्गत अर्जित चल-अचल सम्पत्ति कुर्क* 

*➡ थाना मानिकपुर के अन्तर्राज्यीय गैंगलीडर द्वारा आपराधिक कृत्य कारित करके अवैध स्रोतों से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति/ मकान, दुकान, मोटर साइकिल तथा बैंक खाता का मूल्य 1,49,56,939 (एक करोड़ उनचास लाख छप्पन हजार नौ सौ उनतालीस रुपये) को कुर्क किया गया*

*👉जनपद प्रतापगढ़ में शस्त्र दुरुपयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही – 03 अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित*
01. थाना को0नगर- अनिल कुमार तिवारी पुत्र शिवभगवान तिवारी नि0 बेनीपुर को0नगर प्रता0। डी0बी0बी0एल0 12 बोर
02. थाना सांगीपुर- बद्री प्रसाद उर्फ फकीरे पुत्र गया प्रसाद नि0 बरेन्द्र थाना सांगीपुर प्रता0। एस0बी0बी0एल0 12 बोर
03. थाना लीलापुर- विनय शंकर तिवारी पुत्र हरिप्रसाद तिवारी नि0 वासूपुर थाना लीलापुर प्रता0। एन0पी0 बोर पिस्टल 

 *👉37 गैंगस्टर के विरूद्ध विभिन्न थानों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 11 अभियोग पंजीकृत*
*थाना कोतवाली नगर से 03, थाना कुण्डा से 06, थाना नवाबगंज से 02, थाना अंतू से 2, थाना मान्धाता से 2, थाना सांगीपुर से 2, थाना रानीगंज से 4, थाना हथिगवां से 5, थाना बाघराय से 04, थाना लालगंज से 04 व थाना फतनपुर से 03 गैंगस्टर, इस प्रकार कुल 37 गैंगस्टर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग दर्ज किये गये ।*

*उल्लेखनीय है कि उपरोक्त गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में बीट पुलिस कर्मियों (मुख्य आरक्षी/आरक्षी) की अहम भूमिका रही है । अदम्य साहसपूर्ण एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बहादुर बीट आरक्षियों को एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया ।*

 *👉 07 पुलिस मुठभेड़, 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी-*
*01- थाना महेशगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25000/- ईनामिया अन्तर्जनपदीय 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगी व अन्य 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया ।*

थाना महेशगंज पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत बहोरीपुर नहर पुलिया के पास के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 शातिर ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त उमेश पाल पुत्र शिवप्रसाद पाल निवासी घाटमपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज के  पैर में लगी गोली व अन्य 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त नीरज कुमार पटेल उर्फ वकील पटेल पुत्र रामकरन पटेल निवासी निवासी घरवन का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार किया गया है । 
 
अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 मोबाइल व 01 मोटरसाइकिल बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*02- थाना संग्रामगढ़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगी व अन्य 01 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया-*

थाना प्रभारी संग्रामगढ़ श्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया मय फोर्स एवं स्वाट टीम प्रभारी श्री उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया मय टीम द्वारा थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अस्थवा मीरपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 शातिर अभियुक्त सूर्यभान पटेल पुत्र महेश पटेल निवासी ग्राम रामपुर गोहरी थाना थरवई जनपद प्रयागराज के दाएं पैर में लगी गोली व अन्य 01 अभियुक्त, अंकित सोनी पुत्र रामकृष्ण सोनी निवासी ग्राम सेवईत बाजार थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार किया गया है । 
 
अभियुक्तों के कब्जे से लूट की लगभग 3.740 kg सफेद धातु व 5.7gram पीली धातु के आभूषण, 01 मोटरसाइकिल, 01 तमंचा 312 बोर, 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 312 बोर बरामद बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*03-  थाना फतनपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के पैर में गोली लगी व अन्य 02 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया-*

थाना फतनपुर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी मय हमराह द्वारा थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत छानापार नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में चोरी के अभियोग से संबंधित 01 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त सुरेन्द्र गुप्ता उर्फ खुट्टी पुत्र घनश्याम गुप्ता नि0 सराय दली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ के दायें  पैर में लगी गोली व अन्य 02 अभियुक्त, 01. हरिओम पाण्डेय उर्फ सचिन पुत्र धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय नि0ग्राम भोजेमऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़,  02. अंकित गुप्ता पुत्र अमृतलाल नि0ग्राम केवराकला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु सीएचसी गौरा ले जाया गया है । 
 
अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, चोरी की 05 मोटरसाइकिल (निशानदेही पर 03 मोटरसाइकिल), 01 मोबाईल  बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 170/25 धारा 109(1), 3(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 317(2) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

*04- थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के पैर में गोली लगी व अन्य 01 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया-*

थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारण्टी व गश्त/ चेकिंग के दौरान मूखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग का जंगल चिलबिला रेलवे ट्रैक के पास लूट/ चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में  01 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त मो0 शोएब पुत्र मो0 जमीर अहमद नि0 ताला थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ के दायें  पैर में लगी गोली व अन्य 01 अभियुक्त मो0 मारुफ उर्फ निखिल पुत्र रऊफ नि0 सदर बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया गया है। 
 
अभियुक्तों कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 364/25 धारा 109(1), 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

*05- थाना हथिगवां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25000-25000/- रुपये के ईनामिया 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लगी व अन्य 01 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया-*

थाना हथिगवां के निरीक्षक श्री अयोध्या कुमार मय हमराह द्वारा थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत बछलदा मऊ तिराहा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 25000-25000/- रुपये के ईनामिया 03 शातिर अभियुक्तों, 01. अभियुक्त मो0 जीशान पुत्र मोहम्मद असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष के दाहिने पैर में लगी गोली, 02.  आजाद पुत्र राशिद फारुकी निवासी बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र 26 वर्ष के बाएं पैर में लगी गोली, 03. मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया है । 
 
अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 अदद 12 बोर तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस,  घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*06- थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्पेशल टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों के पैर में गोली लगी-*

स्पेशल टीम निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह व थाना कोतवाली नगर उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चमरौदा पुल के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 02 शातिर अभियुक्तों, 01. अभियुक्त अभियुक्त अमित उर्फ बउवा पुत्र फूलचन्द्र निवासी उस्तापुर महमूदाबाद झूंसी जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 30 वर्ष के बायें पैर में लगी गोली, 02. अजीत पुत्र हुकुमचन्द्र निवासी 8 आर्य बाजार तोपखाना कैण्ट नगर जनपद प्रयागराज, जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 28 वर्ष के दाहिने पैर में लगी गोली । 
 
अभियुक्तों कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जायलो कार सफेद रंग बरामद किया गया । जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 409/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

*07- थाना संग्रामगढ़ पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय 01 अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी-*

थाना संग्रामगढ़ के उ0नि0 सूबेदार राय मय हमराह व प्रभारी एसओजी उ0नि0 अमित चौरसिया मय हमराह द्वारा थाना थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सांडा हर्षपुर नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 50000/- रुपये का ईनामिया अन्तर्जनपदीय 01 शातिर अभियुक्त, 01.अभियुक्त गोविन्द गौतम पुत्र शिवचरण गौतम निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 28 वर्ष के बायें पैर में लगी गोली । 
 
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोटरसाइकिल व पीली धातु के आभूषण बरामद  कर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*👉 पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी-*
*➡️50000/- रूपये से पुरस्कार घोषित 04 इनामिया गिरफ्तार*
01- शहरेयार पुत्र इबरार निवासी बहरापुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़  (STF कानपुर)
02- जुनैद पुत्र स्व0 जुबैर निवासी शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ (STF प्रयागराज)
03- परवेज पुत्र स्व0 जुबैर निवासी शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ (STF प्रयागराज)
04- गोविन्द गौतम पुत्र शिवचरन गौतम नि0 फरीदपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज  (STF प्रयागराज)

*➡️25 हजार रूपये से पुरस्कार घोषित 09 इनामिया गिरफ्तार*
01- विनोद उर्फ राजू पुत्र रामफल निवासी करनपुर खुझी थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़  (थाना दिलीपपुर पुलिस)
02- मो0 जीशान पुत्र मो0 असलम निवासी ग्राम भुलसा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ (थाना हथिगवां पुलिस)
03- मो0 आजाद पुत्र मो0 रशीद निवासी ग्राम बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ (थाना हथिगवां पुलिस)
04- प्रिन्स पुत्र वंशराज पटेल निवासी टीवीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ (थाना कन्धई पुलिस) 
05- अनीश उर्फ अवनीश पुत्र संजय पाल निवासी गोदल पट्टी अमरगढ़ थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ (थाना कन्धई पुलिस) 
06- पिन्टू पाल पुत्र मूरली पाल निवासी गोदल पट्टी अमरगढ़ थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ (थाना कन्धई पुलिस) 
07- शैलेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी नौहर हुसैनपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ (STF प्रयागराज)
08- सुनील कुमार रजक पुत्र राममूर्ती रजक नि0 ग्राम समोगरा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ (STF प्रयागराज)
09- उमेश पाल पुत्र शिव प्रसाद पाल निवासी घाटमपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ (थाना महेशगंज पुलिस) 

*👉19 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गुण्डा एक्ट की कार्यवाही-*
हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, वसूली, गोवध, गैंगस्टर, चोरी, मारपीट, बलवा, छेडखानी जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त 19 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई है । जिसमें थाना कोतवाली नगर से 06, थाना कोतवाली देहात से 06, थाना सांगीपुर से 05, थाना रानीगंज से 01 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

*👉जनपद प्रतापगढ़ साइबर क्राइम थाना द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार 16 पीड़ित के ₹ 2,94,684/- रूपये वापस कराये गए ।*
साइबर ठगी से संबंधित प्राप्त 16 शिकायतों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹ 2,94,684/- ( दो लाख चौरानवे हजार छह सौ चौरासी रुपये)  की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।

*👉प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी रोकथाम एवं पेशेवर अपराधियों की सतर्क निगरानी हेतु खोली गई 10 हिस्ट्रीशीट –*
जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है एवं पेशेवर/अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है । 
माह अगस्त में जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों की सतर्क निगरानी/ सत्यापन हेतु माह जुलाई में प्रतापगढ पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में कुल 10 हिस्ट्रीशीट (एचएस) खोली गई ।
थाना कोतवाली नगर में 06, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना अंतू में 01, थाना हथिगवां से 01 हिस्ट्रीशीट,  इस प्रकार कुल 10 हिस्ट्रीशीट (एचएस) खोला गया ।

*👉आपरेशन कन्विक्शन अभियान-*
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा शासन के मंशा के अनुरूप चिन्हित अपराधों में त्वरित सजा सुनिश्चित कराने हेतु चलाये गये आपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस एवं अभियोजन के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा 04 प्रकरणों में 04 अभियुक्तों को 07 वर्ष से अधिक की सजा सुनाई गई ।

*बयान–* *जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। माह जुलाई में की गई मुठभेड़ों, गैंगस्टर के विरुद्ध दर्ज मुकदमों, इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीट खोलने एवं अवैध संपत्ति की कुर्की जैसी कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रतापगढ़ पुलिस अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।*

*जहाँ यह कार्यवाही अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि अपराध कर सुरक्षित नहीं रहा जा सकता, वहीं आमजन के लिए यह आश्वासन है कि पुलिस उनकी सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।*

*डॉ0 अनिल कुमार,*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ।*

No comments

Popular Posts