रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोनू पांडेय नाम का व्यक्ति आसपुर देवसरा थाने पर घबराया हुआ आया,और अपनी मोबाइल रास्ते में कहीं गु...
रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोनू पांडेय नाम का व्यक्ति आसपुर देवसरा थाने पर घबराया हुआ आया,और अपनी मोबाइल रास्ते में कहीं गुम हो जाने की बात कही, हालांकि तेज हवा और बरसात होने के कारण रात में बाहर निकल कर मोबाइल खोजना पुलिस वालो के लिए एक चुनौती था, फिर भी आसपुर देवसरा की पुलिस विना समय गंवाए उस व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बैठाकर मोबाइल लोकेशन की तरफ़ निकल गए। जिसके कारण कुछ ही समय में मोबाइल सही सलामत मोनू पांडेय का मिल गया। मोबाइल मिलने के बाद मोनू पांडेय ने प्रतापगढ़ पुलिस और आसपुर देवसरा पुलिस को जमकर धन्यवाद दिया। पुलिस की इस तत्परता के लिए लोगों में जमकर तारीफ हो रही है।
No comments