Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

हाई कोर्ट इलाहाबाद के नवनिर्वाचित महासचिव अखिलेश शर्मा को किया गया सम्मानित।

 विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के महादेव प्रसाद इन्टर मीडिएट कालेज ककरहवा भनईपुर में अखिलेश शर्मा को सम्मानित किया ...

 विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के महादेव प्रसाद इन्टर मीडिएट कालेज ककरहवा भनईपुर में अखिलेश शर्मा को सम्मानित किया गया। अखिलेश शर्मा हाल ही में हाईकोर्ट इलाहाबाद बार एसोसिएशन के महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के सभी स्टाफ ने अखिलेश शर्मा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अखिलेश शर्मा मूलतः विकास खंड आसपुर देवसरा इलाके के सुरंगपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता स्वर्गीय जटाशंकर शर्मा इसी विद्यालय में पढ़ाते थे। जैसे ही क्षेत्रवाशियो को पता चला कि अखिलेश शर्मा महादेव प्रसाद इन्टरमीडिएट कालेज में पहुंच रहे हैं तो बधाई देने के लिए लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। विद्यालय परिसर में अखिलेश शर्मा के लिए स्वागत में संगीत मास्टर राम कृष्ण पांडेय द्वारा गीत सुनाया गया। फिर एक-एक करके प्रधानाचार्य योगेन्द्र बहादुर चौरसिया सहित विद्यालय के सभी स्टाफ और क्षेत्र के कई संभ्रांत व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस समय क्षेत्र के कई संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें पूर्व प्रधान बड़े लाल विश्वकर्मा, पुजारी, विनोद कुमार तिवारी राम बहाल चौहान, सुनील सरोज,दारा सिंह चौहान,वीरे सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments

Popular Posts