Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण,02 अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी का माल बरामद।

*🚔 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण,02 अभियुक्त गिरफ्तार व चोर...


*🚔 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण,02 अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी का माल बरामद*

*👉 थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चाँदी के आभूषण, नगद धनराशि, इन्वर्टर-बैटरी, साड़ियाँ, बर्तन, कम्बल सहित घर से चोरी किया गया अन्य सामान तथा घटना में प्रयुक्त कूटरचित वाहन हुंडई वरना बरामद किया।*

*🔹अभियुक्तों को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत लखनूडीह मोड़ नहर पटरी ग्राम लखनूडीह से गिरफ्तार किया गया है ।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
वादी निवासी ग्राम पंचायत अरेला पो0 ढिदुई सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ वर्तमान में कन्नौज में नौकरी करता है। वादी के दो भाई गुजरात में कार्यरत हैं। घर पर बनी बाउड़ी एवं ट्यूबवेल की चाभी पारिवारिक भाई के पास रहती है। दिनांक 25.08.2025 को पारिवारिक भाई द्वारा बाउड़ी गेट खोलकर पोर्च की लाइट चेक करते समय ताले टूटे एवं अन्दर सामान बिखरा पाया गया। सूचना पर वादी घर पहुँचा तो ज्ञात हुआ कि घर से इन्वर्टर बैट्री, सोने-चाँदी के आभूषण, नकद ₹1,80,000/-, सूटकेस सहित साड़ियाँ, बर्तन एवं कम्बल चोरी हो गये हैं। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 259/25 धारा 331(4), 305/317(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

*प्रतापगढ़।*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना आसपुर देवसरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*

*थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 उपदेश कुमार मय हमराह का0 नरेन्द्र कुमार व का0 गौतम मौर्या व का0 विनय कुमार व का0 मोनू कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा मे पंजीकृत *मु0अ0सं0 259/25 धारा 331(4),305/317(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस* से संबंधित 02 अभियुक्तों, 1. अनुभव सिंह उर्फ मनुज सिंह उर्फ मुण्डे पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम गोबिन्दुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष 2. रंजेश पुत्र रामदौड़ रैदास निवासी ग्राम गोबिन्दुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत लखनूडीह मोड़ नहर पटरी ग्राम लखनूडीह से गिरफ्तार किया गया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तोें के कब्जे से 02 जोड़ी झूमकी (पीली धातू) व 07 जोड़ी पायल नई (सफेद धातू) व 02 अंगुठी (पीली धातू), 03 जोड़ी पायल (सफेद धातू) व 3800 रूपये नगद तथा 01 बोरी में 14 साड़ी महिला, 02 अदद कम्बल तथा 01 प्लास्टिक की बोरी में बर्तन (पीतल व स्टील के), 01 प्लास्टिक की बोरी में इन्वर्टर व 01 बैटरा तथा घटना में प्रयुक्त कूटरचित 01 अदद चार पहिया वाहन होण्डई वरना बरामद किया गया है ।उक्त बरामदगी व वाहन के कूट रचित होने के कारण मु0अ0सं0 259/25 में धारा 317(2)/338/336 (3)/340 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
 *01.* अनुभव सिंह उर्फ मनुज सिंह उर्फ मुण्डे पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम गोबिन्दुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष।
*02.* रंजेश पुत्र रामदौड़ रैदास निवासी ग्राम गोबिन्दुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष।

*बरामदगी-*
02 जोड़ी झूमकी (पीली धातू) व 07 जोड़ी पायल नई (सफेद धातू) व 02 अंगुठी (पीली धातू), 03 जोड़ी पायल (सफेद धातू) व 3800 रूपये नगद तथा 01 बोरी में 14 साड़ी महिला, 02 अदद कम्बल तथा 01 प्लास्टिक की बोरी में बर्तन (पीतल व स्टील के), 01 प्लास्टिक की बोरी में इन्वर्टर व 01 बैटरा तथा घटना में प्रयुक्त कूटरचित 01 अदद चार पहिया वाहन होण्डई वरना बरामद किया गया ।

*पुलिस टीम-*
उ0नि0 उपदेश कुमार मय हमराह का0 नरेन्द्र कुमार व का0 गौतम मौर्या व का0 विनय कुमार व का0 मोनू कुमार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts