Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी क्षेत्र के एक गांव में दो वर्ष की मासूम बच्ची के साथ चाचा पर लगा दुष्कर्म का आरोप।

  एक विवाहिता ने अपने देवर पर अपनी दो वर्ष के बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर र...


 
एक विवाहिता ने अपने देवर पर अपनी दो वर्ष के बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
प्रतापगढ़ जनपद के ठनेपुर गोपालपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि 17 सितंबर बुधवार की देर शाम लगभग चार बजे वह घर से सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। इतने में उसका रिश्ते में देवर पहुंचा और उसके दो वर्ष की बच्ची को घर के सामने खेलते देखा तो उसे गोद में उठा लिया और बगल में स्थित जंगल में लेकर चला गया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आस पास के लोग जो मवेशी चरा रहे थे वो दौडकर पहुंचे। लोगो को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला और उन लोगों ने देखा कि बच्ची लहुलूहान होकर वहां पर पडी है। इसकी सूचना जब उसे मिली तो वह मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी बच्ची बेहोश हालत में पडी हुई थी। वह पास में मौजूद प्राईवेट अस्पताल में लेकर गई और बच्ची का इलाज कराया। आरोपी सुबह उसके घर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही जान मारने की धमकी देने के साथ उससे भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला ने गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पट्टी इंचार्ज कोतवाल मनोज कुमार यादव  ने बताया कि मामला संज्ञान में है मामले की जांच की जा रही है। मामला सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

No comments

Popular Posts