Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

थाना कुण्डा पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड कर रुपये ट्रांसफर कराने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल, आधार-पैन कार्ड,व स्कॉर्पियो वाहन बरामद।

*👉 थाना कुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – ऑनलाइन फ्रॉड कर रुपये ट्रांसफर कराने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल, आधार-पैन कार्ड,...


*👉 थाना कुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – ऑनलाइन फ्रॉड कर रुपये ट्रांसफर कराने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल, आधार-पैन कार्ड,व स्कॉर्पियो वाहन बरामद*

*प्रतापगढ़।*
आरोपीगण द्वारा वादीगण के टायनी शाखा मे अन्य व्यक्तियो से फ्राड करके पैसे मंगा कर अपने परिचित के खाता में ट्रांसफर करवा लेने के सम्बन्ध में थाना कुण्डा में मु0अ0सं0 256/25 धारा-318 (4)/351 (3) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कुण्डा श्री अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में थाना कुण्डा के निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 दुर्गेश सिंह व का0 रंजीत कुमार प्रजापति, का0 राम प्रताप सिंह व का विशाल मौर्या* के द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कुण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 256/25 धारा-318 (4)/351 (3) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट से संबंधित 1. विकाश कुमार पुत्र दयानन्द निवासी वार्ड नं0-6 कुम आवास थाना नवलगढ़ जिला झुनझुन राजस्थान उम्र 28 वर्ष, 2. विकाश चौधरी पुत्र राधेश्याम चौधरी निवासी वार्ड नं0- 8 चारा का बास परासरामपुरा थाना गौठेडा जिला झुनझुन राजस्थान उम्र 31 वर्ष, 3. महेश कुमार पुत्र सावरमल निवासी इन्द्रपुरा थाना उदयपुर बाटी जिला झुनझुन राजस्थान उम्र 33 वर्ष को 4 अदद मोबाइल फोन(एन ड्रायड), 02 अदद आधार कार्ड, 02 अदद पैन कार्ड, 01 अदद ड्राइविंग लाइसेंस, 04 अदद डेबिट कार्य, 01 अदद क्रेडिट कार्ड, 01 अदद वोटर आईडी व 01 अदद स्कार्पियों गाडी (नंबर- 25 बीएच 8042) के साथ थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कुण्डा स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है । 

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ करने पर अभियुक्त विकास चौधरी द्वारा बताया गया कि यह गाड़ी मेरे नाम से है। गाड़ी के पेपर माँगा गया तो दिखाने से कासिर रहा। सभी अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 10.09.2025 को एवं दिनांक 12.09.2025 को हम लोग वाहन संख्या RJ31 0840 से स्विफ्ट डिजायर से अपने साथी अजय निवासी विरोल थाना नवलगढ़ जिला झुंझनू राजस्थान व महेन्द्र पुत्र अज्ञात थाना सरदार शहर जिला चुरू राजस्थान के साथ कुण्डा प्रतापगढ़ आये थे। वह कार अजय की थी । अभियुक्त अजय ने बताया था कि वह कम्पनी का पैसा है तथा इन्हीं दोनों टाइनी शाखा चलाने वाले व्यक्तियों के खाते में धोखाधड़ी करके 250000 - 250000 रुपये मँगा करके पुनः धोखाधड़ी करके पवन कुमार सैनी के खाते में उनकी मोबाइल फोन लेकर ट्रांसफर कर लिये थे।

*बरामदगी-*
4 अदद मोबाइल फोन(एन ड्रायड), 02 अदद आधार कार्ड, 02 अदद पैन कार्ड, 01 अदद ड्राइविंग लाइसेंस, 04 अदद डेबिट कार्य, 01 अदद क्रेडिट कार्ड, 01 अदद वोटर आईडी व 01 अदद स्कार्पियों गाडी (नंबर- 25 बीएच 8042) बरामद ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. विकाश कुमार पुत्र दयानन्द निवासी वार्ड नं0-6 कुम आवास थाना नवलगढ़ जिला झुनझुन राजस्थान उम्र 28 वर्ष । 
2. विकाश चौधरी पुत्र राधेश्याम चौधरी निवासी वार्ड नं0- 8 चारा का बास परासरामपुरा थाना गौठेडा जिला झुनझुन राजस्थान उम्र 31 वर्ष। 
3. महेश कुमार पुत्र सावरमल निवासी इन्द्रपुरा थाना उदयपुर बाटी जिला झुनझुन राजस्थान उम्र 33 वर्ष ।

*पुलिस टीम-*
निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 दुर्गेश सिंह व का0 रंजीत कुमार प्रजापति, का0 राम प्रताप सिंह व का विशाल मौर्या थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts