Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

ब्रेकिंग/आसपुर देवसरा की पुलिस 501.01 ग्राम MD के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा।

प्रतापगढ़ के नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जबसे प्रतापगढ़ जिले की कमान संभाली है तब से अपराधियों के बीच में खलबली मची हुई है। प्रतापगढ़ प...


प्रतापगढ़ के नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जबसे प्रतापगढ़ जिले की कमान संभाली है तब से अपराधियों के बीच में खलबली मची हुई है। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह अपने हमराही हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह, कांस्टेबल सर्वेश पांडेय, कांस्टेबल अजीत चौहान, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह के साथ  उपनिरीक्षक अजय अंचल विझला नहर पुलिया के पास गाड़ी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की एक मोटरसाइकिल पर दो सवार लोग आते दिखाई दिए। लेकिन मोटरसाइकिल चालक जैसे ही पुलिस वालों को देखा पीछे मुड़कर भागने लगे। लेकिन आसपुर देवसरा पुलिस की तत्परता से दोनों दबोच लिए गए। आसपुर देवसरा की पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो
फोटो-आरोपी शिवम् मिश्रा।
फोटो-आरोपी अशीष मिश्रा।
 इन्होंने अपना नाम आशीष मिश्रा पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्रा निवासी गजरिया थाना पट्टी और शिवम् मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी बीरमऊ थाना कन्हई बताया। आसपुर देवसरा की पुलिस ने इन लोगों के पास से आधा किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ MD (501.01 ग्राम )बरामद किया। जब इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि हम लोग इसी मोटरसाइकिल से एमडी नशीला पदार्थ बेचने जा रहे थे लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया। हम लोग यही नशीला पदार्थ बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। इन दोनों के उपर आसपुर देवसरा की पुलिस ने धारा 22सी NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत करके इन लोगों के पास से मिले मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया। आसपुर देवसरा की पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

No comments

Popular Posts