थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा चोर-चोर कहकरअफवाह फैलाने एवं हत्या का प्रयास में कुल 15 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार – पुलिस की तत्पर क...
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा चोर-चोर कहकरअफवाह फैलाने एवं हत्या का प्रयास में कुल 15 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार – पुलिस की तत्पर कार्यवाही-
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 27.09.2025 को रात्रि वादी वादी निवासी मांसाही ग्राम दयालपुर थाना नवाबगंज अपने साथी निवासी मुरेथी लवाना भवानीगंज थाना नवाबगंज के साथ के मुरस्सापुर से दावत खाने के बाद अपने घर वापस जा रहा था । थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अदिलाबाद के रहने वाले 15 से 20 व्यक्तियों द्वारा, उपरोक्त दोनों पीड़ितों को सुंदरायिपुर में रोककर मारपीट की जाने लगी, तथा आरोपीगण द्वारा उनमें से एक पीड़ित को अपने साथ जबरन अपने गांव लाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । प्राप्त सूचना पर थाना नवाबगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्तियों को छुड़ाया गया था । पीड़ित की तहरीर पर तत्काल थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 147/2025 धारा 109(1), 190, 191(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम 07 नामजद व कुछ व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उसी समय कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अदलाबाद में राहगीरों को डराने के उद्देश्य से अभियुक्तगण लाठी-डंडे लेकर “चोर-चोर” चिल्ला रहे थे। इस कारण राहगीर खेतों में भाग गए। अभियुक्तों ने खेतों को घेरकर शोर मचाया और लोगों को एकत्रित कर मारपीट करने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस की त्वरित सूचना प्राप्त होने पर थाना नवाबगंज की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना नवाबगंज प्रभारी श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 कालीदीन यादव मय हमराह हे0का0 शिशुपाल सिंह व का0 अजय कुशवाहा द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 147/2025 धारा 109(1), 190, 191(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. पुष्पेन्द्र द्विवेदी पुत्र इन्द्र नारायण द्विवेदी,
2. नान्हे तिवारी पुत्र छोटेलाल,
3. आशीष मिश्रा पुत्र शिवराम,
4. कुलदीप सरोज पुत्र मेवालाल,
5. अभिषेक तिवारी पुत्र बलदेव तिवारी,
6. दीपक शुक्ला पुत्र रामकरन निवासीगण ग्राम अदलाबाद थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
7. प्रमोद कुमार पटेल पुत्र कल्लू निवासी ग्राम दयामऊ थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
8. शैलेन्द्र पुत्र जगदेव यादव, उम्र लगभग 20 वर्ष
9. बैजनाथ पुत्र बदलू, उम्र लगभग 30 वर्ष
10. सत्यम पाण्डेय पुत्र छोटेलाल पाण्डेय, उम्र लगभग 22 वर्ष
11. राजेश द्विवेदी पुत्र रामजश, उम्र लगभग 53 वर्ष
12. रक्षित द्विवेदी पुत्र मंजेश द्विवेदी, उम्र लगभग 30 वर्ष
13. प्रिंश मिश्रा पुत्र महेश कुमार मिश्रा, उम्र लगभग 24 वर्ष
14. अजय कुमार द्विवेदी पुत्र रामलखन द्विवेदी, उम्र लगभग 40 वर्ष
15. सुशील पटेल पुत्र लालजी पटेल, उम्र लगभग 28 वर्ष
निवासगण ग्राम अदलाबाद, थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़
पुलिस टीम-
01. उ0नि0 कालीदीन यादव मय हमराह हे0का0 शिशुपाल सिंह व का0 अजय कुशवाहा थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।
02. थाना नवाबगंज के उ0नि0 राजनारायण सिंह, उ0नि0 श्री यशवंत यति, का0 दुर्वीन कुमार, का0 रमेश चन्द्र, पीसी एहसान अहमद
बयान-
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करना यह दर्शाता है कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाकर या मारपीट की कोशिश करके कानून को चुनौती नहीं दे सकता।
पुलिस जनता से अपील करती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा, शांति और आम नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।
No comments