*➡️आज दिनांक 29.09.2025 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना आसपुर देवसरा का औचक...
*➡️आज दिनांक 29.09.2025 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना आसपुर देवसरा का औचक निरीक्षण किया गया।*
*➡️निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरे तथा थाने में साफ-सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किया गया।*
*🔷पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा निरीक्षण के उपरांत थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिए गए-*
*⏺️अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।*
*⏺️थाने पर आने वाले आगन्तुकों/पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।*
*⏺️महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।*
*⏺️लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए।*
*⏺️कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता और गंभीरता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए।*
*⏺️सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए।*
No comments