महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज 6 छात्र-छात्राओं ने प्रयागराज मंडल की तरफ से सहारनपुर एस डी इंटर कॉलेज मे...
महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज 6 छात्र-छात्राओं ने प्रयागराज मंडल की तरफ से सहारनपुर एस डी इंटर कॉलेज में हो रही राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा 12 की छात्रा अंशिका यादव ने 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक लाकर जनपद और विद्यालय का नाम रोशन किया है। व्यायाम शिक्षक विनीत यादव के अगुवाई में जूडो की तैयारी की गई थी। कांस्य पदक मिलने के बाद जिला विद्यालय के निरीक्षक ओमकार राणा ने अंशिका यादव को शुभकामनाएं दी हैं ।साथ ही विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश शर्मा और प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने भी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
No comments