थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के परहत गांव में भव्य दुर्गा पूजा का पंडाल...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के परहत गांव में भव्य दुर्गा पूजा का पंडाल लगाया गया है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचते हैं। सुभाष गौड़ द्वारा इस पांडाल पर बीते सोमवार की शाम को आसपुर देवसरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह और युवा एंटी करप्शन के जिला अध्यक्ष पवन त्रिगुणायत को आमंत्रित किया गया।इन लोगों का पांडाल में सुभाष गौड़ द्वारा जमकर स्वागत किया गया। साथ ही माता रानी के जयकारों से पूरा पांडाल गूंजता रहा। इस समय उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह और पवन त्रिगुणायत माता रानी के भक्ति में सराबोर नज़र आते दिखाई दिये। उप निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह को नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही नवदुर्गा पूजा समिति की तरफ से पुजारी जी ग्राम प्रधान उमापुर शेषमणि यादव, अरविंद विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान बडेलाल विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया।
No comments