➡️थाना लीलापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 116 ग्राम नाजायज नशीला पदार्थ स्मैक व 25 ग्राम अवैध एम0डी0 (Methamphetamine Drugs) बराम...
➡️थाना लीलापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 116 ग्राम नाजायज नशीला पदार्थ स्मैक व 25 ग्राम अवैध एम0डी0 (Methamphetamine Drugs) बरामद , 01 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️जिसमें 116 ग्राम स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 8,00,000/-(आठ लाख रुपये) एवं 25 ग्राम एम0डी0 की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 2,500,000/-( पच्चीस लाख) रुपये है-
➡️थाना लीलापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पतुलकी तिराहा के पास से अभियुक्त को किया गिरफ्तार
🔷पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना लीलापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही-
🔷पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना प्रभारी लीलापुर श्री मय हमराह द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी/नाजायज कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
दिनांक 30.09.2025 को थाना प्रभारी लीलापुर श्री मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 सुश्री ज्योति सिंह, उ0नि0 श्री दीपक कुमार यादव, उ0नि0 श्री पवन वर्मा, का0 हरेन्द्र सिंह, का0 कुन्दन शर्मा का0 हरेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण कुमार, मय चालक का0 योगेश व स्पेशल टीम के हे0का0 महेश कुमार सिंह, का0 बजेश सिंह, का0 बीरेन्द्र यादव, का0 आनन्द यादव, का0 चालक कुँवर मोहन सिंह द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग, तलाश वांछित/वारण्टी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत पतुलकी तिराहा के पास से 01 अभियुक्त राजेश उर्फ रोहित सिंह पुत्र गिरजा शंकर सिंह निवासी ग्राम अजमतुलागंज थाना हरिचन्दपुर जनपद रायबरेली उम्र करीब 32 वर्ष को कुल 116 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक व 25 ग्राम अवैध एम0डी0 (Methamphetamine Drugs) के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 04 अदद की-पैड मोबाइल बरामद किये गये । अन्य 01 अभियुक्त मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है ।
अभियुक्त के कब्जे से उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना लीलापुर में मु0अ0सं0 260/25 धारा 8/22C NDPS Act बनाम 01- राजेश उर्फ रोहित सिंह, 2- अनिल कुमार सिंह के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ विवरण -
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि मेरे पास जो बैग है स्मैक व एम.डी. नशीला पदार्थ को इसी मोटर साइकिल से बेचने हम दोनों जा रहे थे। स्मैक व एम.डी. नशीला पदार्थ को बेचकर हम दोनों अपना जीविकोपार्जन करते हैं। साहब ये स्मैक व एम डी अनिल सिंह ही कहीं से लाता है किन्तु पैसे हम दोनों का बराबर बराबर लगता है तथा बेचने से जो लाभ होता है उसे हम दोनों आपस में बारबर बराबर बांट ले लेते हैं। मौके से भागे गये व्यक्ति का नाम अनिल सिंह पुत्र रामलौट सिंह नि० ग्राम बैजलपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ बताया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01- राजेश उर्फ रोहित सिंह पुत्र गिरजा शंकर सिंह निवासी ग्राम अजमतुलागंज थाना हरिचन्दपुर जनपद रायबरेली उम्र करीब 32 वर्ष।
बरामदगी-
01- कुल 116 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक व 25 ग्राम अवैध एम0डी0 (Methamphetamine Drugs) घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 04 अदद की-पैड मोबाइल बरामद ।
पुलिस टीम-
थाना प्रभारी लीलापुर श्री मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 सुश्री ज्योति सिंह, उ0नि0 श्री दीपक कुमार यादव, उ0नि0 श्री पवन वर्मा, का0 हरेन्द्र सिंह, का0 कुन्दन शर्मा का0 हरेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण कुमार, मय चालक का0 योगेश व स्पेशल टीम के हे0का0 महेश कुमार सिंह, का0 बजेश सिंह, का0 बीरेन्द्र यादव, का0 आनन्द यादव, का0 चालक कुँवर मोहन सिंह थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ ।
👉“नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी दशा में नशे का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशा तस्करी या नशा कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।”
श्री दीपक भूकर
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़
No comments