*🔹 पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में एसओजी व थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई* *🔹 थाना पट्टी पर पंजीकृत मुकदमें...
*🔹 पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में एसओजी व थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*
*🔹 थाना पट्टी पर पंजीकृत मुकदमें की धारा 3(5), 70(1), 351(3) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत आमापुर मोड़ से दबिश देकर 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित*
*🔹 इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता*
*🔹 थाना पट्टी पुलिस व एसओजी टीम की तत्परता से फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी*
*🔹 अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की सघन तलाश जारी*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.09.2025 को आवेदिका निवासिनी थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रातर्गत द्वारा थाना पट्टी पर सूचना दी गई कि उसको उसकी सहेली द्वारा पैसे देने के बहाने बुलाया गया, जहां पर आवेदिका के साथ 01. अमन तिवारी पुत्र पवन तिवारी निवासी ग्राम उपाध्यापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ 02. वीरेन्द्र यादव पुत्र रतीपाल यादव निवासी ग्राम उपाध्यापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ 03. विकास वर्मा पुत्र ब्रहम्दीन वर्मा निवासी ग्राम पट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ द्वारा जबरन गलत कार्य किया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पर धारा 3(5), 70(1), 351(3) बीएनएस व 3(1) (द), 3 (1)(ध), 3(2)(5), 3(2)(5ए) एससी/एसटी एक्ट अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के कुशल पर्वेक्षण में दिनांक 08.09.2025 को *प्रभारी निरीक्षक श्री अभिषेक सिंह सिरोही के नेतृत्व में उ0नि0 अनिश कुमार यादव मय हमराह का संजय चौहान व का0 अभिषेक यादव व स्वाट टीम प्रभारी श्री अमित चौरसिया मय हमराह उ0नि0 दिनेश सिंह, हे0का0 धन्नजय राय, हे0का मोहित यादव, का० राजेन्द्र गुप्ता, का० श्रीराम, का0 अरविन्द दूबे, का0 आशुतोष पाण्डेय मय चालक का राजेन्द्र सिंह एवं सर्विलांस टीम- का0 सनोज की मदद से थाना पट्टी पर पंजीकृत मुकदमें की धारा 3(5), 70(1), 351(3) बीएनएस व 3(1) (द), 3 (1)(ध), 3(2)(5), 3(2)(5ए) एससी/एसटी एक्ट थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ में *वाँछित 25 हजार रूपये का इनामिया 01 अभियुक्त 1. वीरेन्द्र यादव पुत्र रतिपाल यादव निवासी ग्राम उपाध्यायपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रातंर्गत आमापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।*
-स्वाट टीम प्रतापगढ़ व थाना पट्टी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.09.2025 को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं अन्य सूचना/ मुखबिर की सूचना के क्रम में वांछित 25 हजार रुपये के 01 इनामियां अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र रतिपाल यादव निवासी ग्राम उपाध्यायपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रातंर्गत आमापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
*-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ महोदय ड़ाॅ0 अनिल कुमार द्वारा मुकदमें से सम्बन्धित सभी अभियुक्तों 01. अमन तिवारी पुत्र पवन तिवारी निवासी ग्राम उपाध्यापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ 02. वीरेन्द्र यादव पुत्र रतीपाल यादव निवासी ग्राम उपाध्यापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ 03. विकास वर्मा पुत्र ब्रहम्दीन वर्मा निवासी ग्राम पट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ पर 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*
वीरेन्द्र यादव पुत्र रतिपाल यादव निवासी ग्राम उपाध्यायपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष
*गिरफ्तारी पुलिस टीम-*
- उ0नि0 अनिश कुमार यादव मय हमराह का संजय चौहान व का0 अभिषेक यादव
- स्वाट टीम प्रभारी श्री अमित चौरसिया मय हमराह उ0नि0 दिनेश सिंह, हे0का0 धन्नजय राय, हे0का मोहित यादव, का० राजेन्द्र गुप्ता, का० श्रीराम, का0 अरविन्द दूबे, का0 आशुतोष पाण्डेय मय चालक का राजेन्द्र सिंह
- सर्विलांस टीम- का0 सनोज
No comments