Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे सफाई कर्मचारी के जिला अध्यक्ष अयोध्या यादव, कार्यवाही करवाने का दिया आश्वासन।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र में बीते कुछ दिन पहले बीए की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आया था। जिसके बाद...


पट्टी कोतवाली क्षेत्र में बीते कुछ दिन पहले बीए की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आया था। जिसके बाद गैंगरेप में शामिल एक अभियुक्त को पट्टी की पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बाकी दो अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं। पीड़िता छात्रा के पिता सफाई कर्मचारी हैं। आज सुबह करीब 9:00 बजे सफाई कर्मचारी के जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ अयोध्या यादव अपने सैकड़ों सफाई कर्मियो के साथ पीड़िता के घर पहुंचे। अयोध्या यादव ने पीड़िता के परिजनों से बात की साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। अयोध्या यादव ने बताया कि प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार से बात की गई है, पुलिस अधीक्षक द्वारा हमें बताया गया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। परिजन भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आ रहे है।इस समय पीड़िता के घर पर कमलेश सरोज ब्लाक अध्यक्ष देवसरा, श्याम लाल गौतम ब्लाक मंत्री आसपुर देवसरा, गिरिजा शंकर सरोज, संजीव,बरसाती लाल, राकेश गौतम, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, अच्छे लाल,सुरेश कुमार, घनश्याम, चंद्रावती,चमेला, सुदामा प्रेम शीला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments

Popular Posts