आसपुर देवसरा। ढकवा चौकी इंचार्ज को एसपी प्रतापगढ़ द्वारा महेशगंज थाना अध्यक्ष बनाए जाने पर सहकर्मियों ने भावभीनी विद...
आसपुर देवसरा। ढकवा चौकी इंचार्ज को एसपी प्रतापगढ़ द्वारा महेशगंज थाना अध्यक्ष बनाए जाने पर सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।
आसपुर देवसर थाना अंतर्गत ढकवा नगर चौकी इंचार्ज मनोज तोमर ने बीते 28 जुलाई को चौकी का प्रभार संभाला था। शुक्रवार को एसपी प्रतापगढ़ ने उन्हें चौकी से हटाकर महेशगंज थाने का थाना अध्यक्ष बना दिया। शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे थाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिन्हें सहकर्मियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भावपूर्ण विदाई देकर सम्मान के साथ थाने से विदा किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा की तबादला नौकरी का एक अंग है। शुभकामना देते हुए निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान डॉक्टर अशोक सिंह, पंकज सिंह राम आसरे उपाध्याय, दिलीप सिंह समेत इलाके के तमाम संभ्रांत व थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
No comments