Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा की पुलिस ने जान लेवा हमला करने वाले‌ अभियुक्त अमीन पुत्र गफ्फार निवासी दफरा को गिरफ्तार करके भेजा जेल।

*👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास के अभियोग से सं...

*👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादिनी के पति पर ग्राम दफरा, थाना आसपुर देवसरा में आरोपीगणों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर देने के प्रकरण में थाना आसपुर देवसरा पर मु.अ.सं. 279/23 धारा 147/148/149/323/307/341/427/504/506 भादवि बनाम 06 नामजद व कुछ व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ.नि. योगेन्द्र सिंह* मय हमराह हे0 का0 श्री प्रकाश व का0 राकेश कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 279/23 धारा 147/148/149/323/307/341/427/504/506 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त मुसम्मी अमीन पुत्र गफ्फार निवासी दफरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रातंर्गत तेलियानी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अभियुक्त अमीन पुत्र गफ्फार निवासी दफरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़

*पुलिस टीम-*
उ.नि. योगेन्द्र सिंह मय हमराह हे0 का0 श्री प्रकाश, का0 राकेश कुमार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

No comments

Popular Posts