Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेन्द्र सिंह पहुंचे SNY पब्लिक स्कूल, दलापुर पट्टी, प्रतापगढ़ में ,प्री-चिल्ड्रन सेलिब्रेशन के भव्य आयोजन में हुआ इनका जोरदार स्वागत।

🌈✨ SNY पब्लिक स्कूल, दलापुर पट्टी, प्रतापगढ़ में प्री-चिल्ड्रन सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन ✨🌈 आज SNY पब्लिक स्कूल, दल...

🌈✨ SNY पब्लिक स्कूल, दलापुर पट्टी, प्रतापगढ़ में प्री-चिल्ड्रन सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन ✨🌈

आज SNY पब्लिक स्कूल, दलापुर पट्टी, प्रतापगढ़ में प्री चिल्ड्रन सेलिब्रेशन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों की उपस्थिति से गूंज उठा। 🎉

🎯 प्रथम सत्र (First Half)
कार्यक्रम के प्रथम हाफ का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में
डॉ. उमादास जी महाराज तथा डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव जी द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शिवबहादुर यादव (सेठ) और श्री रोशन लाल यादव (आईटीआई लखनऊ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस सत्र का संचालन एवं संयोजन श्री पी.पी. तू सर, सी.एल. सर, श्री मनोज तिवारी (प्रिंसिपल) तथा डॉ. दिनेश कुमार यादव द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

🎯 द्वितीय सत्र (Second Half)
द्वितीय हाफ का शुभारंभ थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा श्री विजेंद्र सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव जी के करकमलों से हुआ।
थानाध्यक्ष महोदय ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए विविध व्यंजनों का स्वाद लिया, उनकी रचनात्मकता की सराहना की तथा गेम एरिया में बच्चों के साथ खेलों में शामिल होकर उत्सव का आनंद बढ़ा दिया। 👏

🌸 विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रमाशंकर यादव, श्री शिवबहादुर यादव, श्री सुनील सिंह, श्री संदीप प्रधान, श्री आशीष, श्री संजय, श्री सोहन सहित अनेकों अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

🎊 समापन एवं आभार
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। 🌟

No comments

Popular Posts