Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

चोरी की घटना का खुलासा, एक गिरफ्तार पीतल के बर्तन व 4100 रुपये नकद बरामद

सांगीपुर (प्रतापगढ़)। थाना सांगीपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस न...


सांगीपुर (प्रतापगढ़)।
थाना सांगीपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए पीतल के बर्तन व 4100 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार दिनांक 27 दिसंबर 2025 को ग्राम बबुरीगढ़ (गौहानी) निवासी एक व्यक्ति के घर से विवाह संबंधी पीतल के बर्तन व अन्य सामान चोरी हो गया था।
 पीड़ित की तहरीर पर थाना सांगीपुर में मुकदमा संख्या 003/2026 धारा 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सांगीपुर राजेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिचिहरा पुलिया के पास तिराहे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविप्रकाश पुत्र स्वर्गीय हर्ष नारायण पाण्डेय, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी ग्राम बबुरीगढ़ गौहानी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से दो पीतल की परात, एक पीतल का हण्डा तथा चोरी के 4100 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने ही भाई के घर से पीतल के बर्तन चोरी किए थे तथा कुछ सामान बेच दिया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव एवं कांस्टेबल सर्वेन्द्र सिंह चौहान शामिल रहे।

No comments

Popular Posts