आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के भनईपुर गांव स्थित महादेव प्रसाद ...
आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के भनईपुर गांव स्थित महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, महादेव नगर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में तथा थाना आसपुर देवसरा के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह एवं इन्द्रकांत पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान अर्थशास्त्र प्रवक्ता विजय कुमार त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा थाना आसपुर देवसरा की कमान संभालने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अपराधियों के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के रूप में विजय कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता मोहनलाल गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, गुलाब चंद यादव, संगीत शिक्षक श्री रामकृष्ण पांडे, खेल शिक्षक विनीत सिंह यादव, सत्यनारायण पांडे सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।समारोह का समापन देशभक्ति नारों और मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।
No comments