आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार लोग ग...
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ के सामने लगभग शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुई गांव निवासी कलावती देवी अपने पुत्र संदीप को बाइक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान अमरगढ़ बाजार निवासी विंध्यवासिनी ट्रैवल्स के संचालक विजय शंकर तिवारी, अपने साथ पिंटू यादव पुत्र इन्द्रपाल यादव को लेकर किसी कार्य से प्रतापगढ़ जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें सीएचसी अमरगढ़ के सामने पहुंचीं, अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस संबंध में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है तथा मामले की जानकारी ली जा रही है।
No comments