Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी के युवक की रोहतक में संदिग्ध मौत, दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया।

पट्टी। रोज़ी-रोटी की तलाश में हरियाणा के रोहतक शहर में रहकर काम कर रहे पट्टी क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ...


पट्टी। रोज़ी-रोटी की तलाश में हरियाणा के रोहतक शहर में रहकर काम कर रहे पट्टी क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दो बेटे अनाथ हो गए हैं। 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भरोखन गांव निवासी विजयनाथ पाठक के दो बेटों में बड़े बेटे बृजेंद्र पाठक (35) रोहतक में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार रात वह कहीं से लौट रहा था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।मामले की जानकारी मिलने पर रोहतक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मृतक का छोटा भाई देवेंद्र पाठक रोहतक पहुंचा, जबकि पिता विजयनाथ पाठक भी घटना की जानकारी मिलते ही रोहतक के लिए रवाना हो गए।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।
मृतक अपने पीछे दो बेटे — चंदन (18) और रितेश (16) — तथा पत्नी संजू पाठक को छोड़ गया है। पति की मौत की खबर मिलते ही संजू पाठक बदहवास हो गईं। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

No comments

Popular Posts