बेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश नेशनल बोर्ड आफ कम्प्यूटर एजुकेशन अवार्ड 2026, प्लैटिनम सेंटर सम्मान व गोल्ड मेडल से किए गए सम्...
बेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश नेशनल बोर्ड आफ कम्प्यूटर एजुकेशन अवार्ड 2026, प्लैटिनम सेंटर सम्मान व गोल्ड मेडल से किए गए सम्मानित।
विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के अमरगढ़ में स्थित एस डी आर एस इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर एजुकेशन के संचालक सुनील यादव को 2026, गोल्डेन सेंटर सम्मान एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान कोलकाता के सरत सदन, हावड़ा मैदान में आयोजित नेशनल बोर्ड आफ कम्प्यूटर एजुकेशन आयोजित अवॉर्ड फंक्शन 2026 के भव्य समारोह में प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, कला एवं सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुनील यादव को को यह उपलब्धि युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन देने तथा उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर एवं समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान की गई। उन्होंने वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य
बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान न केवल प्रतापगढ़ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।
No comments