Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

प्रतापगढ़: 87 हजार की रिश्वत कांड में घिरे ईओ अभिनव यादव निलंबित, एंटी करप्शन की कार्रवाई के बाद शासन का बड़ा कड़ा एक्शन।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रतापगढ़ जनपद की नगर पंचायत ढकव...


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रतापगढ़ जनपद की नगर पंचायत ढकवा के अधिशासी अधिकारी (EO) अभिनव यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) प्रयागराज की टीम द्वारा बिछाए गए जाल में फंसे रिश्वत कांड के बाद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रवीण रामपाल सिंह ने आरोप लगाया था कि आवंटित कार्यों को शुरू कराने के बदले ईओ अभिनव यादव और लिपिक प्रशांत सिंह द्वारा 87,500 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
रंगे हाथ गिरफ्तारी: 09 जनवरी 2026 को एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद बेल्हा के टाइपिस्ट कक्ष में छापेमारी की।

लिपिक दबोचा गया: टीम ने लिपिक (टाइपिस्ट) प्रशांत सिंह को 87,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दोपहर करीब 2:13 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ईओ पर भी केस: इस मामले में प्रशांत सिंह के साथ-साथ ईओ अभिनव यादव के विरुद्ध भी कोतवाली नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments

Popular Posts