विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौरा माफी के रहने वाले राम चरित्र बरनवाल की मौत अचानक बीते अट्ठारह जनवरी को हो गई थी।राम चरित्...
विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौरा माफी के रहने वाले राम चरित्र बरनवाल की मौत अचानक बीते अट्ठारह जनवरी को हो गई थी।राम चरित्र बरनवाल लखनऊ में अपना निजी नर्सिंग होम चलाते थे। राम चरित्र बरनवाल के दो बच्चे डाक्टर पवन बरनवाल और डाक्टर विवेक कुमार बरनवाल है।
राम चरित्र बरनवाल के मौत पर आज पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पहुंचकर कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।इस समय रामगंज के चेयरमैन राकेश सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे, जिसमें ग्राम प्रधान गौरा माफी सुशील सिंह, ग्राम प्रधान उदईशाहपुर दुर्गेश सिंह, हरेंद्र सिंह तेलियानी, अमित सिंह, अशोक पांडे, पूर्व प्रधान श्याम शंकर पांडे, बीडीसी राम किशुन मौर्या, रत्नाकर पांडेय, जमुना शंकर पांडे पंकज सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
No comments