Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सनातन रक्षा वाहिनी संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भ 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर हनुमान जी का कराया गया भव्य पाठ।

जमशेदपुर। सनातन रक्षा वाहिनी संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी श्री रामलला स्थापना की द्व...


जमशेदपुर। सनातन रक्षा वाहिनी संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी श्री रामलला स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित रोड नंबर–16 के समीप श्री हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भव्य आरती 1100 दीप प्रज्वलन एवं भोग वितरण का श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण भक्ति व आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हजारीबाग प्रभारी, हिन्दू हृदय सम्राट श्री अभय सिंह जी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सनातनी श्री आनंद बिहारी दुबे जी, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता एवं संस्था के संस्थापक सदस्य श्री अखिल सिंह जी, संस्था के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष श्री संदीप मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्री हनुमान जी की आरती में सहभागिता कर प्रदेश एवं समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया, जिसे सभी ने प्रसाद रूप में ग्रहण किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष संदीप मिश्रा जी, संघ के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।

— जारीकर्ता
सनातन रक्षा वाहिनी संघ, 
जमशेदपुर

No comments

Popular Posts