थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा गांव की निवासी संगीता यादव का मोबाइल लगभग दस दिन पहले कहीं खो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब म...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा गांव की निवासी संगीता यादव का मोबाइल लगभग दस दिन पहले कहीं खो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी सर्विलांस और जांच प्रक्रिया शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने महज़ 10 दिनों के भीतर खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया।
मोबाइल मिलने की सूचना पाकर संगीता यादव और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई पूरी करते हुए मोबाइल संगीता यादव के बेटे को सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आसपुर देवसरा पुलिस न केवल अपराधियों पर सख्त है, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।
इस सराहनीय कार्य से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि आसपुर देवसरा पुलिस जनसेवा और सुरक्षा के अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments