Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

विजेंद्र सिंह को थाना आसपुर देवसरा से यादगार तरीके से की गई विदाई।

अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने सख्त और प्रभावशाली रवैये से क्षेत्र...


अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने सख्त और प्रभावशाली रवैये से क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाले थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष रह चुके विजेंद्र सिंह को क्षेत्रवासियों ने यादगार तरीके से विदाई की। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा तथा अपराधियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से कानून व्यवस्था मजबूत हुई।
विजेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया। उनकी कार्यशैली, निष्पक्षता और सक्रियता के कारण आम जनता में विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ता गया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कई संगठित अपराधों पर लगाम लगी तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहा।
विदाई समारोह के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर उनका माल्यार्पण किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उदई शाहपुर के प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह, बबलू मिश्रा, निशांत पाल, राहुल पांडे, सर्वेश तिवारी, रामचरित्र वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विजेंद्र सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित की।
क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*

No comments

Popular Posts