थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अमरगढ़ राजा बाजार रोड स्थित करौदहा गांव में रात करीब साढ़े नौ बजे एक अर्टिग...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अमरगढ़ राजा बाजार रोड स्थित करौदहा गांव में रात करीब साढ़े नौ बजे एक अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और घायल युवक को तत्काल अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल युवक की पहचान रत्नेश जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल, निवासी रामगंज, थाना आसपुर देवसरा के रूप में हुई है। डाक्टरों ने बताया कि रत्नेश अब ख़तरे से बाहर है।
No comments