Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा पुलिस का इनामी बदमाशों पर शिकंजा, 25 हजार के इनामिया के घर धारा 84 का नोटिस चस्पा, 30 दिन में सरेंडर का अल्टीमेटम।

प्रतापगढ़। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश के ...

प्रतापगढ़। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार चल रहे इनामी अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेश के तहत धारा 84 बीएनएसएस का नोटिस चस्पा कर दिया है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस टीम ने जनपद जौनपुर के थाना बक्सा क्षेत्र के ग्राम लखौवा निवासी आनंद सिंह उर्फ शोले पुत्र स्वर्गीय अशोक सिंह के घर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त आनंद सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस टीम के पहुंचने पर अभियुक्त घर पर मौजूद नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त के घर पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई अभियुक्त के परिजनों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में पूरी की गई।
पुलिस द्वारा चस्पा किए गए नोटिस में अभियुक्त को 30 दिन के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में हाजिर न होने की स्थिति में अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आसपुर देवसरा पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है, वहीं आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर इसी तरह कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

No comments

Popular Posts