आसपुर देवसरा। एकल अभियान के संस्कार शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को अंचल सत्संग प्रतियोगिता का भव्...
आसपुर देवसरा। एकल अभियान के संस्कार शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को अंचल सत्संग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आसपुर देवसरा क्षेत्र के रामगंज मानापुरी स्थित पापड़ फैक्ट्री परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम नगर पंचायत रामगंज के चेयरमैन माननीय राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम में कुल 10 ब्लॉकों की सत्संग मंडलियों ने प्रतिभाग किया और अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संच पट्टी की सत्संग मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने विजयी टीम सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गीता पुस्तक एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संस्कार शिक्षा एवं सत्संग कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने एकल अभियान के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजू सिंह ने की। इस अवसर पर संभाग अभियान प्रमुख विष्णु पति जी, प्रहलाद जी, धर्मेंद्र जी, रिंकी रायबहादुर, संचालनकर्ता कुलदीप तिवारी, रवि सेन सिंह, विनय सिंह, कंचन, रजनी, शोभा, अनुसूइया सहित सैकड़ों बहनों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ तथा उपस्थित लोगों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
No comments