आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। क्षेत्र के भाटीखुर्द गांव में पतंग विवाद को लेकर हुए झगड़े और आगजनी के मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने...
आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। क्षेत्र के भाटीखुर्द गांव में पतंग विवाद को लेकर हुए झगड़े और आगजनी के मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।
भाटीखुर्द गांव निवासी वादी द्वारा थाना आसपुर देवसरा में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 9 फरवरी 2026 को पतंग बोरी में फंसने को लेकर हुए विवाद में विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान वादी का मड़हा जला दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 28/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 326(जी) बीएनएस के तहत पांच नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने हमराह हेड कांस्टेबल पवन नायक, कांस्टेबल अरविन्द कुमार व महिला कांस्टेबल आरती मौर्या के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर दयालगंज नहर पुलिया के पास से वांछित अभियुक्ता फूलजहां (45) पत्नी हासिम निवासी ग्राम भाटीखुर्द को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही
No comments