प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित राजकीय हाईस्कूल धौरहरा में प्रधानाचार्या करिश्मा खान ...
प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित राजकीय हाईस्कूल धौरहरा में प्रधानाचार्या करिश्मा खान के निर्देशन में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय हाईस्कूल कुकुआर की प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह के क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, शिक्षा और सही करियर चयन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “नशा मुक्ति” जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक, स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रभावी संदेश भी दिया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अक्षिता, मुस्कान, पूजा, दीक्षा, अनन्या, आदित्य, अक्षत एवं लक्ष्मी ने विशेष रूप से सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें भविष्य के करियर के प्रति सही दिशा प्रदान करना रहा।
No comments