Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/मामा ने भांजी को बनाया ‘लुटेरी दुल्हन’, शातिर मामा भांजी पुलिस के शिकंजे में।

आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। कलयुग में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाला हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मा...


आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। कलयुग में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाला हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मामा ने अपनी ही भांजी को ‘लुटेरी दुल्हन’ बनाकर लोगों को ठगने का खतरनाक जाल बिछा रखा था। लेकिन आसपुर देवसरा पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस ने आरोपी रामकिशोर और उसकी भांजी लक्ष्मी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों मिलकर झूठी शादी का नाटक रचकर दूल्हों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे।
 *ऐसे रचते थे ठगी का खौफनाक खेल।*
मिली जानकारी के अनुसार, रामकिशोर अपनी रिश्ते में लगने वाली भांजी लक्ष्मी को कुछ घंटों के लिए किसी युवक की दुल्हन बनवाता था। शादी के बाद सुहागरात के नाम पर वीडियो तैयार कराया जाता था। इसके बाद उसी वीडियो के जरिए दूल्हे को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की मांग की जाती थी।
यदि पीड़ित युवक पैसा देने से मना करता था, तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। चौंकाने वाली बात यह है कि लक्ष्मी गौतम पहले से ही दो बच्चों की मां है, फिर भी लालच के चलते अपराध की दुनिया में उतर गई।
*मामा भांजी पुलिस से बचने के लिए बदला ठिकाना।*
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों पर थाना बदलापुर (जनपद जौनपुर) में शादी का झांसा देकर कई लाख रुपये ऐंठने का मुकदमा पहले से दर्ज था। बदलापुर पुलिस की निगाहों से बचने के लिए मामा-भांजी हाल ही में थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद में किराए का कमरा लेकर रहने लगे थे और नए शिकार की तलाश में थे।
लेकिन आसपुर देवसरा पुलिस को उनकी गतिविधियों की भनक लग गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए बदलापुर पुलिस के हवाले कर दिया।
*अपराधियों के लिए सख्त संदेश*
इस पूरी कार्रवाई में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आसपुर देवसरा पुलिस की सक्रियता और कुशल रणनीति की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की ठगी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराधियों पर पैनी नजर रखे हुए है और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि शादी-विवाह या किसी भी सामाजिक संबंध से पहले पूरी जानकारी और सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 *समाज के लिए चेतावनी और पुलिस की सख्ती।*
इस सनसनीखेज घटना ने समाज को सावधान कर दिया है कि अपराधी अब रिश्तों की आड़ में भी ठगी का जाल बिछा रहे हैं। आसपुर देवसरा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा ठगी गिरोह बेनकाब हो गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments

Popular Posts