Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने वाले जांबाज़ थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह हुए लाइन हाजिर, क्षेत्र में चर्चा तेज।

प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही करने वा...


प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही करने वाले थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किए जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण से लेकर थाना परिसर की व्यवस्था सुधारने तक कई सराहनीय पहल की थीं।
जब से विजेंद्र सिंह ने आसपुर देवसरा थाने की कमान संभाली थी, तभी से उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही भैंस चोरी जैसी घटनाओं पर उन्होंने प्रभावी रणनीति बनाकर लगभग पूरी तरह लगाम लगा दी थी। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना रहा और आम जनता ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।
विजेंद्र सिंह की कार्यशैली केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्था और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया। उनके प्रयासों से थाना परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई देने लगा, जिससे फरियाद लेकर आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिला। जनता से संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना भी उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में विजेंद्र सिंह कभी पीछे नहीं हटे। क्षेत्र में कई अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर उन्होंने पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यही कारण रहा कि आम लोगों के बीच उनकी छवि एक कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पुलिस अधिकारी के रूप में बनी।
हालांकि पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें लाइन हाजिर किए जाने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों में उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों का मानना है कि उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला।
विजेंद्र सिंह का कार्यकाल आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में अनुशासन, स्वच्छता और अपराध नियंत्रण के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*

No comments

Popular Posts