Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

देवसरा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक साल से फरार आरोपी तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार।

*🚨 देवसरा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक साल से फरार आरोपी तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार* प्रतापगढ़ जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र मे...

*🚨 देवसरा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक साल से फरार आरोपी तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार*
प्रतापगढ़ जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के निर्देशन उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक वर्ष से वांछित चल रहे राज उर्फ गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।
*🔴 क्या है पूरा मामला?*
गिरफ्तार अभियुक्त राज उर्फ गौतम उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय, निवासी ग्राम पूरेधानी, थाना आसपुर देवसरा, ने करीब एक वर्ष पूर्व जान से मारने की नीयत से खड़ी बस के पास लोगों पर फायरिंग की थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
*🔫 तमंचा और कारतूस बरामद*
पुलिस ने अभियुक्त को 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की जमकर सराहना हो रही है।
*👮‍♂️ अपराधियों में दहशत, जनता में विश्वास*
देवसरा पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान से साफ संदेश है कि क्षेत्र में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
➡️ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
➡️ क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी है।
देवसरा पुलिस का सख्त संदेश – अपराध करोगे तो बच नहीं पाओगे।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*

No comments

Popular Posts