जनपद फतेहपुर के थाना असोथर में इन दिनों एक ही नाम की गूंज है – थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ ऐसी ताबड़...
*🚨 धीरेंद्र ठाकुर का एक्शन मोड – खनन माफिया में मचा हड़कंप!*
थाना असोथर पुलिस ने खनन एवं परिवहन विभाग के साथ मिलकर 25 फरवरी 2026 को संयुक्त अभियान चलाया। लक्ष्य साफ था – गिट्टी, मोरंग और बालू के अवैध खनन, अवैध भंडारण और अवैध परिवहन पर सीधा प्रहार।
*👉 अभियान के दौरान कुल 13 वाहनों का चालान किया गया।*
👉 इस बड़ी कार्रवाई से ₹15,84,980/- (पंद्रह लाख चौरासी हजार नौ सौ अस्सी रुपये) का राजस्व वसूल किया गया।
*🔥 “जहां कानून तोड़ोगे, वहीं कार्रवाई होगी”* – असोथर पुलिस
थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में चल रहे इस सख्त अभियान ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब अवैध खनन का खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। रात-दिन सक्रिय पुलिस टीमों की सख्ती से खनन माफिया के होश उड़ गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद क्षेत्र में इतनी प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व की रक्षा करने में असोथर पुलिस ने जो तत्परता दिखाई है, वह सराहनीय है।
*💥 लगातार जारी रहेगा अभियान*
सूत्रों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
असोथर पुलिस का यह एक्शन साफ बताता है — कानून से ऊपर कोई नहीं!
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments