आसपुर देवसरा। आगामी होली पर्व को लेकर आसपुर देवसरा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना...
आसपुर देवसरा। आगामी होली पर्व को लेकर आसपुर देवसरा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने की।
बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि इस बार होली पर कानून व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि होली भाईचारे और प्रेम का पर्व है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में हुड़दंग या अराजकता फैलाता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इतना ही नहीं, उन्होंने डीजे संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि देवसरा पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में गश्त और निगरानी करेगी, ताकि हर नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में होली मना सके।
बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदईशाहपुर विक्रम सिंह, सुरेश चौरसिया, बबलू मिश्रा, शेषमणि यादव, कल्लू शर्मा, ग्राम प्रधान गौरा माफी सुशील सिंह, बड़े लाल विश्वकर्मा, अरविंद उपाध्याय, रंजीत यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवसरा पुलिस का स्पष्ट संदेश — शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं!
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments