आसपुर देवसरा में इस बार होली का रंग शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाएगा। आसपुर देवसरा के थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने आगामी होली पर्व को सक...
आसपुर देवसरा में इस बार होली का रंग शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाएगा। आसपुर देवसरा के थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। जिसके कारण गांव-गांव में ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की शरारत, अफवाह या हुड़दंग की कोशिश को पहले ही भांपकर सख्त कार्रवाई की जा सके।
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया का साफ संदेश है— “होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है, इसे बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।” ड्रोन कैमरों की पैनी नजर हर गली, हर चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करते हुए, जबरन हुड़दंग मचाते हुए या माहौल खराब करने की कोशिश करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त और निगरानी से यह संदेश साफ है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं।
आसपुर देवसरा पुलिस की इस सख्ती और मुस्तैदी से आम जनता में सुरक्षा और भरोसे का माहौल बना है। इस बार होली रंगों के साथ-साथ कानून की सख्त चौकसी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments