विकास खंड आसपुर देवसरा के प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करी...
विकास खंड आसपुर देवसरा के प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करीब रात नौ बजे राम-जानकी तिराहा के पास हुआ, जो बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में आता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक सिंह अपनी कार से जौनपुर से अपने घर की तरफ आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार टेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दीपक सिंह का हाथ टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ कार में बैठे अमित पांडेय का हाथ टूटा और गंभीर चोटे आई।
घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और टेलर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा चालक से पूछताछ की जा रही है।
घायलों को तत्काल जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दीपक सिंह की स्थिति फिलहाल निगरानी में है।
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया। समर्थकों और शुभचिंतकों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
No comments