Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

होली मिलन में पुलिस और पत्रकारों का भव्य सम्मान, थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया की कार्यशैली की हुई जमकर सराहना।परशुराम फाउंडेशन और श्री शिव साईं धाम संस्थान ट्रस्ट गंधियावा द्वारा किया गया आयोजन।

आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़। क्षेत्र के गधियांवा गांव में भगवान परशुराम ...

आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़।
क्षेत्र के गधियांवा गांव में भगवान परशुराम फाउंडेशन और श्री शिव साईं धाम संस्थान ट्रस्ट गंधियावा की ओर से आयोजित भव्य होली मिलन समारोह सामाजिक सौहार्द और सम्मान का अद्भुत उदाहरण बन गया। कार्यक्रम में जहां क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूती देने वाले थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया की कार्यशैली का जमकर बखान हुआ, वहीं समाज की आवाज़ बुलंद करने वाले पत्रकारों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राकेश चौरसिया और उनके हमराहियों का ग्राम प्रधान प्रदीप पांडेय ने अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि राकेश चौरसिया की सख्त लेकिन जनहितैषी कार्यशैली के कारण आसपुर देवसरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। उनके नेतृत्व में पुलिस लगातार अपराध और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निर्भीक और निष्पक्ष कलम से समाज की आवाज़ बुलंद करने वाले पत्रकार राकेश तिवारी, बालेन्द्र भूषण पांडेय, मुकेश पांडेय, शिवाकांत पांडेय, विजय पाठक, मनोज यादव, सुभाष गौड़ और नवीन कुमार मिश्र को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये पत्रकार क्षेत्र की समस्याओं को बेबाकी से उठाकर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और जनहित की खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।
इसके अलावा कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित और प्रतिष्ठित लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें पंडित राम बोध पांडेय, इन्द्र कान्त पांडेय, रुपेश गिरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र नाथ पांडेय और सुभाष चन्द्र पांडेय सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक अजीत पांडेय रहे, जिनकी पहल पर यह भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान प्रदीप पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रदीप पांडेय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 11,000 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
होली के रंगों और आपसी भाईचारे के माहौल में आयोजित यह समारोह क्षेत्र में सामाजिक एकता और सम्मान की मिसाल बन गया, जहां पुलिस, पत्रकार और समाज के प्रतिष्ठित लोगों को एक मंच पर सम्मानित कर आपसी सहयोग और सौहार्द का संदेश दिया गया।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*

No comments

Popular Posts