जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथिगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर...
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथिगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी हथिगवां सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगी हुई थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के हथिगवां पावरहाउस मोड़ स्थित महाराजपुर रमबगिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त सूरज सिंह उर्फ छोटू (25) पुत्र चंदेश बहादुर सिंह निवासी ग्राम पूरेजीत चौधरी, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना हथिगवां में धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह, उपनिरीक्षक प्रिन्स तिवारी, उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल गंगासागर तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला।
No comments