NHT BHARAT NEWS *थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में चल रही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई* प्रतापगढ़ जनपद के थान...
NHT BHARAT NEWS
*थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में चल रही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई*
प्रतापगढ़ जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व और सख्त निगरानी में आसपुर देवसरा पुलिस लगातार वांछित और वारंटी अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए प्रदीप कुमार पुत्र अजुग नारायण (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी मझिगवां थाना आसपुर देवसरा तथा भीमनदास पुत्र स्व. शोभनाथ (उम्र लगभग 59 वर्ष) निवासी केतकरपुर थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और कड़े रुख के चलते क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं आम जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है।
स्थानीय लोगों ने भी आसपुर देवसरा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की लगातार सक्रियता से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments