*👉 एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार; 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, लैपटॉप, मोबाइल व 0...
*👉 एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार; 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, लैपटॉप, मोबाइल व 02 मोटरसाइकिल बरामद*
*👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 01 अभियुक्त सुरेन्द्र सरोज गिरफ्तार; 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, लैपटॉप, मोबाइल व 02 मोटरसाइकिल बरामद-*
*➡️ अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत NSG होटल के आगे पुलिया के पास से अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकालने वाला अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, पूछताछ में धोखाधड़ी की घटना कबूली-*
*➡️ अभियुक्त पर जनपद लखनऊ, जनपद प्रतापगढ़ में धोखाधडी जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है-*
*➡️ बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम, विशवनाथगंज में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से अवैध निकासी के संबंध में थाना देल्हूपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था-*
*प्रतापगढ़।*
दिनांक 11.03.2026 को वादिनी निवासी ग्राम पनियारी थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम, विशवनाथगंज में एटीएम का पिन सेट कराने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से एटीएम कार्ड बदल लेने की घटना की सूचना दी गई। बाद में वादिनी को जानकारी हुई कि उसके खाते से ₹34,880 की अवैध निकासी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देल्हूपुर पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेश्याम के नेतृत्व में थाना देल्हूपुर के उ0नि0 संदीप तिवारी व उ0नि0 वीरेंद्र कुमार मय हमराह का0 विनय पटेल, का0 दिलीप कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 318(4) बीएनएस से संबंधित 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त सुरेन्द्र सरोज पुत्र शिवलाल सरोज निवासी ग्राम उगईपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को धोखाधड़ी के संबंधित 46 अदद एटीएम कार्ड, कुल 24000 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद लैपटॉप 01 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत NSG होटल के आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के कब्जे से धोखाधड़ी से संबंधित 46 अदद एटीएम कार्ड, ₹24,000/- नगद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद लैपटॉप, 01 अदद मोबाइल फोन तथा 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है ।*
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि बरामद यह सभी ATM कार्ड वह कई जगह से धोखे से प्राप्त कर अपने पास रखा है तथा इसका इस्तेमाल करके वह धोखे से लोगो के ATM बदल कर उनके खाते से पैसे निकाल लेते है । दिनांक 11/03/2026 को मै विश्वनाथगंज बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से भी एक महिला का HDFC बैंक का ATM बदला था तथा उससे पैसे निकाले थे। जो इसी में पड़ा हुआ है । बरामद 24000 रुपए नगद बारे में बताया कि मैने महिला के ATM से कुल 25000 रुपए निकाले थे जिसमें से 1000 रुपए खर्च हो गए थे और ये बचे हुए रुपए है तथा और खरीददारी कर लिया था ।
मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 72 AA 0477) पर एक बैग टंगा बारे में बता रहा है कि यह बैग उसी लड़के का है जो अभी भागा है जिसका नाम आर्यन पुत्र इंद्रपाल नि0 हरनाहार धारूपुर जलेशरगंज थाना लालगंज प्रतापगढ़ है हम लोगों ने मिलकर ही दिनांक 11/03/2026 को बदले गए ATM से पैसे निकाल कर खर्च किए थे । हमलोग मिल कर ATM बदलने का काम करते है तथा उसमें से पैसा निकाल कर उससे अपना शौक पूरा करते है तथा एक लैपटॉप(एप्पल का लोगों बना) के बारे में बताया कि यह लैपटॉप आर्यन का ही है वही अपने पास रखता है । घटना के वक्त इस्तेमाल मोटरसाइकिल के बारे में बताया कि वह मोटरसाइकिल खराब हो गई थी जिसको मै छुपा दिया हूं जो मैं आपको बरामद करवा सकता हूं । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में शामिल मोटरसाइकिल को बरामद किया गया ।
*गिरफ्तार अन्तर्जनपदीय अभियुक्त का विवरण-*
सुरेन्द्र सरोज पुत्र शिवलाल सरोज निवासी ग्राम उगईपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
*01.* मु0अ0सं0 470/25, धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ।
*02.* मु0अ0सं0 34/26, धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़।
*बरामदगी-*
धोखाधड़ी के संबंधित 46 अदद एटीएम कार्ड, कुल 24000 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद लैपटॉप 01 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद मोटरसाइकिलें ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 संदीप तिवारी व उ0नि0 वीरेंद्र कुमार मय हमराह का0 विनय पटेल, का0 दिलीप कुमार थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
No comments