प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाते हुए दीपक भूकर (पुलिस अधीक्षक प्रताप...
प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाते हुए दीपक भूकर (पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़) ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना रानीगंज में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रानीगंज क्षेत्राधिकारी द्वारा की गई जांच में यह सामने आया कि संबंधित उपनिरीक्षक ने अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरती। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई, जिसके आधार पर यह कठोर कार्रवाई की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 संदेश साफ: कर्तव्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।
No comments