Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

वारंटी गिरफ्तार, आसपुर देवसरा पुलिस ने भेजा जेल*

प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी क...


प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने वारंटी प्रवेश चौहान पुत्र श्याम शंकर चौहान (उम्र 33 वर्ष) निवासी आसपुर देवसरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra and 

No comments

Popular Posts