Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा ब्रेकिंग/दहेज लोभियों की दरिंदगी! पत्नी की बेरहमी से हत्या, आसपुर देवसरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 🔥*

*🔥 दहेज लोभियों की दरिंदगी! पत्नी की बेरहमी से हत्या, आसपुर देवसरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 🔥* 📍 प्रतापगढ़ (आसपुर देवसरा) दहे...

*🔥 दहेज लोभियों की दरिंदगी! पत्नी की बेरहमी से हत्या, आसपुर देवसरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 🔥*
📍 प्रतापगढ़ (आसपुर देवसरा)
दहेज की आग में एक और बेटी जला दी गई… इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पूरे दलपतशाह गांव से सामने आई है, जहां लालच में अंधे ससुराल वालों ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली।
*💔 क्या है पूरा मामला?*
रात्रि करीब 8 बजे बृजेश नाम के युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी काजल को दहेज की मांग को लेकर मौत के घाट उतार दिया। काजल का मायका विवेक नगर, थाना कोतवाली प्रतापगढ़ में है।
मृतका के पिता भुलई पटेल ने थाना आसपुर देवसरा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और आखिरकार पति बृजेश, ससुर गोवर्धन, सास श्रीमती देवी और जेठानी अंजली वर्मा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
🚨 पुलिस का तेज एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*👮‍♂️ थाना प्रभारी की सख्ती*
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने साफ शब्दों में कहा कि—
👉 “शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts