जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सुरंगपुर गांव से एक किशोर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग...
जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सुरंगपुर गांव से एक किशोर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवा (पुत्र कमलेश) बीते 24 मार्च को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
परिजनों ने बताया कि शिवा के अचानक गायब होने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों व आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बेटे के लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में शिवा के पिता कमलेश ने थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और जल्द ही किशोर को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments