📍 आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ सेतापुर गांव से सामने आई यह घटना हर किसी की आंखें नम कर देने वाली है। आर्थिक तंगी और मां की लाचारी न...
📍 आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
सेतापुर गांव से सामने आई यह घटना हर किसी की आंखें नम कर देने वाली है। आर्थिक तंगी और मां की लाचारी ने एक बेटे को इस कदर तोड़ दिया कि उसने जिंदगी से हार मान ली।
गांव निवासी राम राज (48 वर्ष) पुत्र तीर्थ राज ने बांस की कोठी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार, राम राज काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। घर में उनकी करीब 90 वर्षीय मां सोनबरसा हैं, जो पिछले लगभग 20 वर्षों से बीमार चल रही हैं। मां की दवाइयों और इलाज के लिए पैसे न जुटा पाने की मजबूरी उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ रही थी।
बताया जाता है कि राम राज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई राम फकीर और छोटे भाई लल्लू हैं। अविवाहित होने के कारण मां की सेवा और जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी।
मां की पीड़ा और अपनी बेबसी के बीच घुट रहे राम राज ने आखिरकार वह कदम उठा लिया, जिसने एक मां को जिंदगी भर के लिए बेसहारा कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आसपुर देवसरा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव में हर कोई यही कह रहा है—
“गरीबी इतनी भी निर्दयी न हो कि एक बेटा अपनी मां को यूं छोड़कर चला जाए…”
यह घटना सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि उस दर्द की कहानी है जो चुपचाप अंदर ही अंदर किसी को खत्म कर देता है… 💔
No comments