Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

देवसरा पुलिस का दमदार जलवा: एक ही अभियान में 3 वारंटी गिरफ्तार।

प्रतापगढ़ (आसपुर देवसरा): जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेजतर्...


प्रतापगढ़ (आसपुर देवसरा):
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और शानदार टीमवर्क का परिचय देते हुए 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और सम्मान और भी बढ़ गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल नेतृत्व में चल रहे अभियान का असर अब जमीन पर साफ दिख रहा है। थाना आसपुर देवसरा की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।
इसी क्रम में उ0नि0 अखिलेश सिंह ने अपनी टीम—कांस्टेबल शिवशंकर यादव और विजय यादव के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान बेहद सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तीनों वारंटी अभियुक्तों को धर दबोचा।
*दो अभियुक्त एक साथ गिरफ्तार:*
बीबीपुर मुस्तक गांव से रामकेवल यादव (58 वर्ष) और नन्दलाल यादव को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।
*तीसरा आरोपी भी नहीं बच पाया:*
सैलखा गांव निवासी छोटेलाल को भी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
*टीमवर्क बना मिसाल:*
उ0नि0 अखिलेश सिंह और उनकी टीम ने जिस तेजी, रणनीति और ईमानदारी से यह कार्रवाई की, वह वास्तव में काबिले-तारीफ है।
 *संदेश साफ है*
देवसरा पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है—नजर पुलिस की, गिरफ्त पक्की!

No comments

Popular Posts