जनपद जौनपुर के बक्शा विकास खंड के महमदपुर चक इंग्लिश नौपेड़वा गांव के होनहार युवा अंकुर मिश्र ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उप...
जनपद जौनपुर के बक्शा विकास खंड के महमदपुर चक इंग्लिश नौपेड़वा गांव के होनहार युवा अंकुर मिश्र ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अंकुर, स्थानीय शिक्षक मुनीश मिश्र के पुत्र हैं।
एसएससी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जैसे ही अंकुर के चयन की खबर सामने आई, परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी, वहीं ग्रामीणों ने भी इस सफलता पर गर्व जताते हुए अंकुर की जमकर सराहना की।
अंकुर की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने नौकरी करते हुए तैयारी जारी रखी। लखनऊ में कार्यरत रहते हुए उन्होंने समय का बेहतर प्रबंधन कर अपनी पढ़ाई को जारी रखा और आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है।
अंकुर की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। गांव के लोग उन्हें “मेहनत और संघर्ष का प्रतीक” बताते हुए कह रहे हैं कि अंकुर ने यह दिखा दिया कि बड़े सपने गांव से निकलकर भी पूरे किए जा सकते हैं।
परिवारजनों ने बताया कि अंकुर शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना सरकारी सेवा में जाकर देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने आज साकार कर दिखाया।
अंकुर मिश्र की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जौनपुर के लिए गर्व का विषय बन गई है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments